फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: महिला कर रही थी आत्महत्या का प्रयास, आठ मिनट में पहुंची डायल-112 ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

Wed, 22 Jul 2026 01:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सहार थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में यूपी-112 की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला की जान बच गई। फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को पीआरवी टीम ने महज आठ मिनट में मौके पर पहुंचकर परिजनों की मदद से नीचे उतारा और सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में यूपी-112 की सतर्कता के चलते एक महिला का जीवन बच गया। सीओ यूपी 112 प्रभारी अभितेश ने बताया कि मंगलवार की शाम शाम करीब सात बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से पीआरवी को सूचना मिली कि सहार थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी अभिषेक कुमार रैदास की पत्नी विमला देवी फंदे पर लटककर आत्महत्या का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



सूचना मिलते ही पीआरवी महज आठ मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने परिजन की मदद से महिला को नीचे उतारा, जिनकी सांसे चल रही थीं। पुलिस ने बिना देर किए उन्हें पास में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया और उनकी जान बचा ली गई। डायल-112 की सतर्कता की अब जिले में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें