Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव में बुधवार को हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से एक घर में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। फ्रिज बंद करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला और किशोरी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया है।
बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से बुधवार को घर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। फ्रिज बंद करने के चक्कर में महिला झुलस कर गिर गई। कुछ देर अफरा-तफरी मची रही। विकासखंड की ग्राम पंचायत गोधनी निवासी मनदीप ने बताया कि नलकूप के लिए गए हाई टेंशन का तार अचानक टूट कर एलटी लाइन में के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
इससे उनके घर में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया। पत्नी संत कुमारी (26) फ्रिज बंद करने गई थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। वहीं, अंतिमा (15) पुत्री विजयपाल भी करंट की चपेट में आ गई। इन्हें उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि दोनों का उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत फिलहाल ठीक है।