बेटी की मौत की खबर मिलते ही सीपरी बघौली जिला जालौन से मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने दामाद उमेश को ब्रजेश की मौत का जिम्मेदार ठहराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र अंतर्गत गदनपुर में मामूली विवाद में महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने दामाद को धमकी दी तो पुलिस की कार्रवाई के डर से उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
गदनपुर निवासी उमेश राजपूत की शादी करीब 14 साल पहले ब्रजेश कुमारी से हुई थी। शनिवार देर शाम दोनों में मामूली विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उमेश खेत चला गया। नाराज ब्रजेश ने घर पर दोपहर में जहर खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ने की जानकारी पर उमेश उसे लेकर कानपुर जा रहा था।
रास्ते में ही ब्रजेश ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही सीपरी बघौली जिला जालौन से मायके पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने दामाद उमेश को ब्रजेश की मौत का जिम्मेदार ठहराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस बीच सहमा उमेश वहां से से चला गया। रविवार सुबह उसका शव गांव के एक पोल्ट्रीफार्म में टिन शेड से लटका मिला। मृतक के पिता श्रीनारायण ने बताया कि बेटे ने जेल भिजवाने की धमकी से परेशान होकर आत्महत्या की है। सीओ ने बताया कि मृतका के भाई जसवंत सिंह की तहरीर पर पति उमेश, भाई छोटे व जयवीर, ससुर श्री नारायन, सास सियादुलारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।