फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पति से विवाद के बाद पत्नी फांसी पर झूली, शव देख घर में मच गया हड़कंप

Sat, 17 Oct 2020 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अघारा के मजरा कंजर डेरा में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिजन घर वाले खेतो पर काम करने गए थे।
विज्ञापन


परिजन जब घर वापस आए तो महिला को पंखे में लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतिका के पिता कुंवर सिंह ने ससुरालियों पर आए दिन उसके साथ मारपीट व उसको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया,है। अभीतक मिली जानकारी के अनुसार कंजर डेरा निवासी महिला भारतीय देवी की शादी तीन वर्ष पहले गांव के ही युवक अमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही परिजनों व महिला के बीच अनबन रहती थी। जिस कारण आये दिन क्लेश होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें