पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सीधे तौर पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश देकर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं मामले की जानकारी न देने पर सदर कोतवाल पंकज मिश्रा व एलआईयू इंस्पेक्टर निर्दोश कुमार दीक्षित को निलंबित कर दिया। वहीं टीमें गठित करते हुए वाहनों का काफिला निकालने वालों को चिह्नित कराना शुरू किया गया। रविवार शाम तक सात लोगों को हिरासत में लिए जा चुके थे। वहीं काफिले में शामिल रहे चार वाहनों को कोतवाली पहुंचा दिया गया है। गया।
सपा कार्यकर्ताओं की ओर से बैठक की अनुमति पर शनिवार को वाहन रैली निकाल दी गई। सीधे तौर पर धारा 144 का उल्लंघन है। वहीं यह मामला रील वायरल होने पर प्रकाश में आया है। सदर कोतवाल व एलआईयू इंस्पेक्टर की ओर से उच्चाधिकारियों को सूचना न देना पाया गया है। जिसे देखते हुए दोनों को निलंबित किया गया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सात लोगों समेत चार वाहन पुलिस कस्टडी में है।-चारू निगम, पुलिस अधीक्षक