फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ग्रामीणों ने मूर्ति रखकर बोरिंग का काम रुकवाया, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 20 Mar 2024 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में जल निगम की ओर से बरूआ गांव में कराई जा रही बोरिंग का कार्य ग्रामीणों ने रोक दिया। ग्रामीणों ने में देवी देवताओं की मूर्ति रखकर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
बोरिंग स्थल पर जांच पड़ताल करते तहसील के अधिकारी व पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बिधूना में जल निगम की ओर से नगर पंचायत बिधूना में पानी की टंकी बनाई जा रही है। टंकी के पानी के लिए बरूआ गांव में खलियान की जगह में पंप लगाया जाना है। सबमर्सिबल पंप को लेकर जल निगम कर्मचारियों ने बोरिंग करने का काम शुरू किया तो ग्रामीणों ने में देवी देवताओं की मूर्ति रखकर काम रुकवा दिया।

विज्ञापन



छोटी छोटी मूर्ति रखने की जानकारी होते ही नायाब तहसीलदार पीयूष शाहू पुलिस बल के साथ बरूआ गांव पहुंचे। मूर्ति रखे जाने की जानकारी ली। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बरूआ में नगर पंचायत की टंकी का पंप लगाए जाने का ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन जल निगम की ओर से चिह्नित जगह में मशीन आदि लगाकर बोरिंग का काम बुधवार को शुरू कराया गया।
विज्ञापन


बरूआ गांव की महिलाओं ने एकत्र होकर बोरिंग की जगह पर छोटी-छोटी देवी देवताओं की मूर्ति रखकर काम बंद करा दिया। जल निगम के कर्मचारियों ने तहसील के अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा मूर्ति रखने की जानकारी दी। प्रशासन को जानकारी होने पर नायाब तहसीलदार पीयूष शाहू, लेखपाल सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी ली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मूर्ति रखने के दौरान जल निगम के कर्मचारियों की ओर से बनाए गए एक वीडियो के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देर शाम तक बोरिंग का काम शुरू नहीं हो सका। इस संबंध में बिधूना उपजिलाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि मूर्ति रखने की जानकारी नहीं है। नायब तहसीलदार पीयूष बरूआ गांव गये है। ग्रामीणों द्वारा बोरिंग न होने देने की जानकारी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें