फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सरकारी ट्यूबवेल की छत पर फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका

Wed, 01 Jul 2026 12:08 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: मृतक गिरेंद्र सिंह मानसिक रूप से बीमार थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
गिरेंद्र सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव इकौरापुर में मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण ने गांव के बाहर स्थित सरकारी ट्यूबवेल की छत पर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन और पूछताछ के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन परिवार के लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव इकौरापुर निवासी गिरेंद्र सिंह (54) मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने ट्यूबवेल की छत पर गिरेंद्र का शव फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मृतक के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूछताछ में परिजन ने बताया कि गिरेंद्र के मानसिक रूप से बीमार होने के कारण गांव के कुछ लोग उन्हें अक्सर चिढ़ाते थे, जिससे परेशान होकर वह कभी-कभी गाली-गलौज कर देते थे।

सोमवार को इसी बात को लेकर उनके एक पड़ोसी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत कर दी थी। पुलिस जांच के लिए गांव भी पहुंची थी, लेकिन उस समय गिरेंद्र घर पर नहीं मिले थे। चार भाइयों में सबसे बड़े गिरेंद्र सिंह की एक बेटी अलका है, जिसकी शादी हो चुकी है। इस घटना को लेकर परिजन परिवार के लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें