फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: दबंगों ने घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर राख, पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हो गए फरार

Sun, 30 Jan 2022 04:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी सांवलिया निवासी रानू पुत्री श्री विजय कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि शनिवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने एक युवक के कहने पर घर में आग लगा दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी आग के बाद जलकर राख हुआ घर का सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांवलिया में गांव के ही कुछ दबंगों ने एक घर व झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी सांवलिया निवासी रानू पुत्री श्री विजय कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि शनिवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग घर पर अकेली थी। तभी गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने एक युवक के कहने पर घर में आग लगा दी।

इसके बाद पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंची 112 पुलिस की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाते ही पीड़िता ने लिखित शिकायत पत्र बिधूना कोतवाली में दिया। पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही थी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मामला मैनपुरी से लड़की को ले जाने को लेकर विवाद का है। आग लगाए जाने की बात गलत है। लेकिन पुलिस फिर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें