फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, हाईवे किनारे खड्ड में गिरी VDO की कार; पेट्रोलिंग टीम ने किया रेस्क्यू

Wed, 25 Feb 2026 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल में मोबाइल पर बात करते समय ध्यान भटकने से वीडीओ की कार हाईवे किनारे खड्ड में जा गिरी। पोल से टकराने के कारण कार रुक गई, जिससे चालक सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी की कार हाईवे किनारे पलटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज जनपद के ढलिहाबाद निवासी नीलकृष्ण प्रजापति, जो ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मथुरा से कार द्वारा प्रयागराज लौट रहे थे। देर रात करीब सवा बारह बजे क्षेत्र के भीखेपुर ओवरब्रिज के पास मोबाइल पर परिजनों से बातचीत के दौरान उनका ध्यान सड़क से हट गया।

विज्ञापन

ध्यान भटकने के कारण कार सर्विस रोड से होते हुए हाईवे किनारे गहरे खड्ड में जा गिरी। सौभाग्यवश कार पास में लगे एक पोल से टकराकर रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर अनंतराम टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और नीलकृष्ण को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

हादसे में कोई घायल नहीं हुआ
इसके बाद में हाइवे क्रेन की मदद से कार को भी सुरक्षित खड्ड से निकालकर सड़क पर खड़ा कराया गया। नीलकृष्ण ने बताया कि परिजनों से मोबाइल पर बात करते समय रास्ता समझ में नहीं आ पाया। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि रात्रि में एक कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई है। कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें