औरैया जिले में नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंडी समिति के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और रोडवेज बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अब उस अज्ञात डंपर की तलाश कर रही है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। ट्रैक्टर इटावा की ओर से आ रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उसे जोरदार कट मार दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे पीछे से आ रही रोडवेज बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।