फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फैक्टरी के लिए निकले युवक की संदिग्ध मौत, आखिरी कॉल में कहा था- 'काम पर हूं', पुलिस मान रही हादसा

Wed, 25 Feb 2026 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी में फैक्टरी कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला है। भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि फोन पर ड्यूटी पर होने की बात कही थी।  कुछ देर बाद ही शव मिलना साजिश की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र में सोमवार को फैक्टरी में ड्यूटी करने निकले युवक का रेलवे ट्रैक किनारे रक्तरंजित शव पड़ा मिला। मंगलवार सुबह तक घर न लौटने पर युवक के परिजन पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्होंने शव मिलने की जानकारी दी। मोबाइल पर फोटो दिखाकर युवक की पनका बहादुर निवासी कृष्ण (22) के रूप में शिनाख्त कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

http://


बड़े भाई रामजी ने हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार सोमवार रात 10:10 पर कृष्ण से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह फैक्टरी में नाइट ड्यूटी पर है। ऐसे में कुछ ही देर में वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंच गया। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन हादसा लग रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें