फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी गोकशी के वांछित को पकड़ा, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Sun, 31 Mar 2024 12:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा गोकशी का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में सदर कोतवाली पुलिस ने कस्बा खानपुर निवासी गोकशी के वांछित इनामी अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर दिबियापुर थाना क्षेत्र में ककोर के पास सुनसान क्षेत्र में छिपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वांछित को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस पर अपराधी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


जिससे वह वहीं गिर गया। पुलिस ने घेर कर उसे पकड़ लिया। घायलावस्था में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी राजा की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। गोकशी के मामले में उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। शनिवार की रात आरोपी के ककोर के पास छिपे होने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छापा मारी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपी की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिस पर एक गोली आरोपी राजा के पैर में लगने से वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने घेरकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे 100 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। आरोपी पर लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें