फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: मायके में रह रही विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान; पति के गुटखा खाने की लत से थी परेशान,  जांच में जुटी

Tue, 24 Feb 2026 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया में पति की गुटखा खाने की लत से नाराज नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना उस वक्त हुई जब पति उसे विदा कराने आया था और कुछ देर बाद वापस लौटने की बात कहकर गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के अंतौल स्थित मायके में रह रही विवाहिता ने सोमवार दोपहर को घर के बरामदे में पंखे के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की है। अंतौल निवासी रामशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी सुधा की शादी 20 मई 2025 को सुरजनपुर निवासी पिंटू के साथ की थी।

विज्ञापन

दामाद के गुटखा खाने से बेटी नाराज रहती थी। वह 12 जनवरी को घर आ गई थी। सोमवार सुबह दामाद बेटी को लेने घर पर आया था। बेटी ने खाना खाने की बात कही थी। इस पर दामाद गेट पोतने के बाद दोपहर में वापस आने की बात कहकर चला गया। दोपहर एक बजे जब वह घर पहुंचा, तो उसे बेटी का शव बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे पर मिला।

विज्ञापन

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका
अनहोनी पर परिजन रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के साथ फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें