फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: रसोई में पंखे के हुक से लटका मिला विवाहिता का शव; मायका पक्ष बोले- गला दबाकर मारा, मांग रहे थे दो लाख

Tue, 24 Feb 2026 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सफियापुर में दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की जान ले ली। कार की किस्त के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए पिता ने पति, सास-ससुर और मामा पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के सफियापुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में रसोई घर में छत के पंखे के हुक से दुप्पटे से शव लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उन्नाव जनपद के फत्तेपुर चौरासी थाना क्षेत्र महामईन खेड़ा मजरा सुसुमऊ गांव निवासी रामबिलास ने थाने में तहरीर देकर बताया कि विगत 15 मई 2025  पुत्री पूजा रावत (22) की शादी कासिमपुर थाना क्षेत्र के मांडर व हालपता सफियापुर तिराहा निवासी विपिन कुमार के साथ की थी।

चार पहिया वाहन देने से मना कर दिया
शादी के बाद से ही पति विपिन पुत्री के पति विपिन के मामा सुरेश पाल वर्मा अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने चार पहिया वाहन देने से मना कर दिया, तो आरोपी के मामा ने कहा कि दो लाख रुपये लोन लेकर दे दो। इस पर मृतका के पिता ने सहमति जताई।

मृतका से आए दिन करते थे मारपीट
इस पर आरोपी के मामा सुरेश पाल वर्मा एक चार पहिया वाहन ले आए। मृतका के पिता से कहा तुम्हारी पुत्री के नाम गाड़ी करवा दी है। मृतका के पिता ने जब जानकारी की, तो गाड़ी सुरेश पाल वर्मा के नाम थी। मृतका के पति विपिन कुमार ने किस्त देने के लिए मृतका से आए दिन मारपीट करते थे।

विज्ञापन

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
मंगलवार रात पति विपिन कुमार, ससुर रामसेवक, सास सावित्री, ने पुत्री का गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह कर रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें