फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मौत के बाद मृतक के पिता को धमकाने पहुंचे प्रसपा के जिलाध्यक्ष, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 May 2020 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर में बुधवार की रात फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर कार की टक्कर से घायल युवक की मौत के मामले में प्रसपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने मृतक के पिता को धमकाया। मृतक के पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामअवतार पुत्र रामबाबू निवासी मुहल्ला तिवारियान फफूंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पुत्र शेखर अग्निहोत्री की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके संबंध में वो प्रार्थना पत्र लिख रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच बाबी यादव पुत्र मानसिंह निवासी इंदिरानगर दिबियापुर एवं उसका साथी योगेंद्र (कल्लू यादव) निवासी जुआ फफूंद केएमसी अस्पताल में आए और पत्र की फोटो खींचने लगे। जब विरोध किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अपना प्रार्थना पत्र वापस ले लो। यदि प्रार्थना पत्र दिया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

योगेंद्र उर्फ कल्लू यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। दिबियापुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, पिता रामअवतार की तहरीर पर दूसरी रिपोर्ट में कार चालक के खिलाफ बेटे शेखर (पंकज) की बाइक में लापरवाही पूर्वक पीछे से टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दुर्घटना में पुत्र शेखर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार पकड़ ली गई है। जबकि धमकाने पर कल्लू यादव एवं अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर प्रसपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र कल्लू यादव ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें