फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में से 41 की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम अस्पताल में भर्ती 43 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 41 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि दो फिर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ये सभी आइसोलेशन का समय पूरा कर चुके थे। अस्पताल में कुल 88 मरीज भर्ती हैं। कोरोना निगेटिव आए इन 41 लोगों की शुक्रवार को दोबारा जांच होगी। इस बार भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांशीराम अस्पताल में 14 दिन पहले भर्ती 43 मरीजों का सैंपल जांच के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजा गया था। गुरुवार को रिपोर्ट आई। सीएमएस डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट काफी उत्साहजनक है। शुक्रवार को दोबारा जांच होगी। इसमें भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी को घर भेज दिया जाएगा। नगर निगम ने गुरुवार को भी कांशीराम अस्पताल में सैनिटाइजेशन कराया। इस दौरान वाहनों पर भी छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें