फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पिता की डांट से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 03 Sep 2024 08:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में पिता की डांट से आहत छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
शिवानी की फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव करौली में मंगलवार सुबह पढ़ाई न करने को लेकर पिता ने अपनी बेटी को डांट लगाई। जिससे आहत होकर बेटी ने कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे का गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अन्य परिजनों को बुलाते हुए पुलिस को सूचना दी गई। करौली गांव निवासी 12वीं की छात्रा शिवानी (18) पुत्री रामवरन घर पर थी। पिता रामवरन ने शिवानी को मंगलवार सुबह पढ़ाई न करने को डांट लगाई।
विज्ञापन


दोपहर में रामवरन घर के बाहर झोपड़ी में सोने चला गया। इसी बीच शिवानी ने घर के अंदर कमरे में पहुंचकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां तिर्वा में दवा लेने के लिए गई हुई थी। रामवरन के घर के अंदर पहुंचने पर बेटी के शव पर नजर पड़ी। चीख-पुकार करने पर पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस व सीओ भरत पासवान गांव पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस को रामवरन ने बताया कि बेटी को पढ़ाई न करने को लेकर सुबह डांट लगाई थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। उधर फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से आहत होकर छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिवारीजनों की ओर से किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें