मृतका के पिता सुखदेव दीक्षित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया कि बेटी से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे तथा मानसिक उत्पीड़न करते थे। बताया कि रक्षाबंधन पर पुत्री अपने मायके में रह रही थी। उन्होंने घटना को लेकर पति प्रवीण पांडे, ससुर चंद्रप्रकाश, सास रूबी व जेठ नवीन पांडेय के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।