फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बीमारी से जंग लड़ते हुए हेड कांस्टेबल का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई, उमड़ी भारी भीड़

Sun, 08 Mar 2026 11:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: औरैया के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विधायक और पुलिस प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई सलामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र निवासी एक सिपाही पिछले दो वर्षों से बीमारी से जंग लड़ते लड़ते जिंदगी से हार गए। शनिवार को उन्होंने आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, तो शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनको अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जैसीराम निवासी अनिल कुमार (45) पुत्र ह्र्दयराम हेड कांस्टेबल के पद पर एटा में तैनात थे। वह पिछले दो वर्षों से बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार सुबह आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी मौत हो गई। देर रात उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर सलामी दी। वहीं, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा के नेतृत्व में उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। परिजनों ने बताया कि सन् 2005 में वह झांसी में पुलिस में भर्ती हुए थे और वह कई जगहों पर तैनात रहे। उनके एक पुत्र हर्षित (13) और मृतक की पत्नी निशि यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें