फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Aug 2021 02:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
औरैया में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पिता के साथ थाने पहुंची पीड़ित ने आपबीती बता आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया पुत्री के पढ़ने जाने के दौरान  उसकी मुलाकात सिखौला गांव निवासी विकास यादव से हो गई। विकास मेरी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।  

पुत्री साढ़े आठ माह की गर्भवती हो गई। इस पर उसने विकास से शादी करने को कहा। जिस पर विकास ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर तीन दिन पहले पुत्री ने 112 नंबर पर फोन करके शिकायत की। जिस पर पहुंची पुलिस उसकी पुत्री को अपने साथ ले आई लेकिन तब से आज तक करवाई के नाम पर पुलिस आश्वासन दे रही है। 
विज्ञापन


इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें