फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: सांड़ से बचने के प्रयास में पानी भरे गहरे गड्ढे में गिरा किसान, मौत

Tue, 20 Aug 2024 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: खेत में पानी लगाते समय अचानक से पहुंचे आवारा सांड़ से बचने के दौरान पानी भरे गहरे गड्ढे में गिरने से किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा भीखा निवासी बाबूराम राजपूत खेत में पानी लगा रहे थे। तभी वहां अचानक सांड़ आ गया। इस पर उन्होंने सांड़ से बचने का प्रयास किया। तभी वह पास बने पानी भरे गड्ढे में जा गिरे, जिससे गड्ढे में डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद किसानों ने देखा तो परिजनों को सूचना की। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बिधूना व थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेना।
विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा भीखा निवासी बाबूराम राजपूत (45) पुत्र त्रिलोक प्रसाद अपने खेत पर पानी लगा रहे थे। तभी पीछे से अचानक एक सांड़ वहां आ गया। यह देखकर बाबूराम डर गए। इस पर उन्होंने सांड़ से बचने का प्रयास किया। तभी वह पास बने पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गए, डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, कुछ देर तक बाबूराम के न दिखाई देने पर कुछ किसान मौके पर पहुंचे और आवाज दी। लेकिन कोई जवाब न मिलने पर किसानों ने इधर-उधर तलाश की। तभी उनकी नजर खेत के पास बने पानी भरे गड्ढे पर पड़ी, जिसमें किसान ऊपर की तरफ उतराता दिखे। यह देख आसपास मौजूद अन्य किसान भी पहुंचे। किसी तरह शव गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ बिधूना अशोक सिंह व थाना पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसानों ने बताया कि बाबूराम के दो पुत्र बंटी व रोहित व एक पुत्री रोशनी है। घटना से पत्नी ज्ञानवती व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसीलदार बिधूना को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें