फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: व्यापारी के बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर डाका, पूरे परिवार को बनाया बंधक, दो लाख लूटे

Tue, 10 May 2022 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घायल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के अजीतमल में किराना व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों ने बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर घरवालों को बंधक बनाया और फिर अलमारी में रखी करीब दो लाख के जेवर और नकदी लूट ली। व्यापारी के मुताबिक बदमाशों की संख्या पांच थी और वे असलहों से लैस थे। विरोध करने पर बदमाशों ने पत्नी, बेटी के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामला पड़ोसी से मारपीट व रंजिश का भी हो सकता है। जांच की जा रही है। बाबरपुर कस्बे के विद्यानगर मोहल्ला निवासी राजेश सेंगर की घर पर ही किराने की दुकान है और वे खेती भी करते हैं। राजेश ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात पत्नी कंचन देवी (48), पुत्र हिमांशु (18) के साथ छत पर सो रहा था। नीचे कमरे में उसकी पुत्री शिवांगी सो रही थी। रात 12 बजे के करीब बदमाश घर के पिछले हिस्से से ऊपर चढ़ आए।
विज्ञापन

छत पर सो रहे हिमांशु की गर्दन पर चाकू रगड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बदमाशों ने सभी को धारदार हथियार व चाकू के बल पर बंधक बना लिया और मारपीट करते हुए नीचे कमरे में ले गए। कमरे में सो रही बेटी के साथ मारपीट कर अश्लील हरकतें कीं।

इसके बाद बदमाश नकदी व जेवर लेकर छत के रास्ते से ही भाग निकले। राजेश की पत्नी कंचन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बेटी की शादी के लिए रखे 50 हजार रुपये व करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात बदमाश ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले में पड़ोसियों पर आशंका जताई गई है। मामला मारपीट और रंजिश का समझ में आ रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें