फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान, टीनशेड के पाइप से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच शुरू

Sat, 14 Nov 2026 10:53 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में बसंत पेट्रोल पंप के पास रहने वाले वृद्ध ने शनिवार सुबह घर में टीनशेड के पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

नेशनल हाईवे स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास रहने वाले करीब वृद्ध सतीश (60) ने अज्ञात कारणों के चलते घर में टीनशेड के पाइप से फांसी लगा ली। शनिवार सुबह जब परिजन सोकर जागे तो वृद्ध का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते परिवार में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार शुरू हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन





शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और जांच-पड़ताल की। फिलहाल वृद्ध द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें