फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खंती में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कोतवाली के सामने शव रख किया हंगामा, लगा जाम

Sat, 14 Nov 2026 10:03 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के विष्णुपुरी मोहल्ला स्थित खंती में मिले युवक के शव के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम गंगाघाट कोतवाली के सामने शव रखकर जाम लगाया और जमकर हंगामा किया, जिसके बाद अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुला।
विज्ञापन
परिजनों को समझाते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला चौराहे के पास विष्णुपुरी मोहल्ला स्थित पानी भरे खंती में गुरुवार की शाम गिरे युवक की डूबने से मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। शुक्रवार को परिजनों ने युवक की पहचान की और तीन युवकों पर हत्याकर शव खंती में फेंकने का आरोप लगाया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे शव गंगाघाट कोतवाली के गेट के सामने रखकर जाम लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची सीओ सिटी विनी सिंह और कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब परिजन शांत हुए। इस बीच राजधानी मार्ग से नवीन गंगा पुल तक करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। गुरुवार की शाम विष्णुपुरी स्थित पानी भरे खंती में गिरकर डूबने से युवक की मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। शुक्रवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर नीरज उर्फ रेशू (28) पुत्र राजेश कुमार के रूप में पहचान की।

Trending Videos





आरोप- हत्या कर शव खंती में फेंक दिया

पिता राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे कुछ लोग फोन कर बेटे को बुला रहे थे। इस पर बेटा नीरज उर्फ रेशू कुछ देर बाद घर से चला गया, इसके बाद नहीं लौटा। उन्होंने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो बेटे के साथ मोहल्ले के ही तीन युवक देखे गए। आरोप लगाया कि उन्हीं तीन युवकों ने उनके बेटे की हत्या कर शव खंती में फेंक दिया। पिता ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन

जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया
इससे नाराज होकर शाम करीब साढ़े चार बजे राजधानी मार्ग स्थित कोतवाली गेट के सामने सड़क पर शव रखकर न्याय की गुहार लगाई। उधर, परिजनों ने मोहल्लों वालों के साथ जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची सीओ सिटी विनी सिंह और कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने परिजनों को बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है। इसके बाद भी वह जो तहरीर देंगे, उस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर चले गए। मां शंकुतला ने बताया कि नीरज अविवाहित था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें