फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सीएचसी में शराबियों ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा, अस्पताल में मची भगदड़, पुलिस ने दो को पकड़ा

Mon, 27 Sep 2021 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

एसआई शूरवीर सिंह, एसआई हरिहर सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे उदयवीर और रंजीत को गिरफ्तार कर थाने ले गए। सफाई कर्मी अखिलेश ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ देरशाम शांतिभंग की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
हंगामे के बाद अस्पताल के बाहर खड़े मरीज व उनके तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सीएचसी में मरीज के साथ आए शराबियों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो शराबियों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


किरन पत्नी उदयवीर निवासी सलैया कोतवाली औरैया को बीमार होने पर परिजन सोमवार को सीएचसी लेकर पहुंचे। इस दौरान उदयवीर, रंजीत पुत्र रामकुमार ने शराब के नशे में डॉक्टर से अभद्रता की। संविदा पर तैनात सफाई कर्मी अखिलेश ने विरोध जताया तो दोनों ने मिलकर सफाई कर्मी को पीट दिया।

शराबियों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इससे वहां मरीजों में भगदड़ मच गई। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भागते दिखे। शराबियों ने वैक्सीनेशन कक्ष और ओपीडी में जाकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की। जिसके कारण चिकित्सकों को ओपीडी बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना सीएचसी अधीक्षक ने थाना पुलिस को दी। एसआई शूरवीर सिंह, एसआई हरिहर सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे उदयवीर और रंजीत को गिरफ्तार कर थाने ले गए। सफाई कर्मी अखिलेश ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ देरशाम शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें