फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: पेड़ से लटका मिला लापता महंत का शव, झोले में मिले रुपये और आधार कार्ड, हत्या की आशंका

Tue, 10 Aug 2021 10:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

प्रमोद ने बताया कि कृष्णनंद मंदिर में महंत थे और 25 दिन से लापता थे। उनका मोबाइल भी बंद था। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में मौहारी के पास सर्विस रोड पर लापता महंत का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने संभल निवासी परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महंत की हत्या की आशंका जताई गई है। मंगलवार सुबह मौहारी रोड से गुजरे लोगों को पेड़ पर वृद्ध का शव लटका दिखा। सूचना पर सीओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी राम सहाय व अनंतराम चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को मौके पर झोला पड़ा मिला। उसमें 3500 रुपये और आधार कार्ड था। मृतक की पहचान कृष्णनंद (70) निवासी ओमा शिव शक्ति पीठ अतरासी पवसा चंदौसी जिला संभल के रूप में हुई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के गांव अतरासी के प्रधान पति प्रमोद यादव से बात की।
विज्ञापन


प्रमोद ने बताया कि कृष्णनंद मंदिर में महंत थे और 25 दिन से लापता थे। उनका मोबाइल भी बंद था। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि महंत यहां तक कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। गांव और परिवार के लोगों के आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें