औरैया में रविवार की सुबह मां मंगला काली चौराहे के समीप ऑटो में चालक का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए युवक की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में शव को देखकर कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कर हंगामा करना शुरु कर दिया।
मोहल्ला दयालपुर निवासी रोहित राजपूत 25 वर्ष पुत्र धनीराम किराए पर ऑटो चलात है। शनिवार को ऑटो मालिक गुलाम मोहम्मद से किराए पर ऑटो लेने के बाद दिन में चलाया। लेकिन शाम को वह घर नहीं पहुंचा।
सुबह उसका शव मंगला काली चौराहे के पास ऑटो में लटका मिला। थानाध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।