इनके मंत्री, विधायक खुद सरकार के काम करने के तरीके से शर्मिंदा हैं। बोले कि नोएडा की घटना देखी होगी। वहां के सांसद को खुद पुलिस के कामकाज से शर्मिंदगी व्यक्त करते देखे गया कि वह एक महिला को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। कहा कि आज हर स्तर पर भ्रष्टाचार और मंहगाई बढ़ी है।
जो लोग जीएसटी के बहाने दूध, दही पर टैक्स लगा सकते हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं। योजनाएं समाप्त हो गईं। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। ये मनमानी अब ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। अगले चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।