फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: ट्रक ने रोडवेज बस और कार में मारी टक्कर, दो की मौत और आठ घायल, चार सैफई रेफर

Thu, 13 Feb 2025 01:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: ढाबा पर बैक हो रही श्रद्धालुओं से भरी रोडवेज बस और कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें से चार को नाजुक हालत में सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
auraiya road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में हाईवे पर चिरुहुली के पास एक ढाबा पर प्रयागराज से लौटी श्रद्धालुओं से भरी रोडवेज बस और कार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज बस के सह परिचालक और एक अन्य यात्री की मौत हो गई, जबकि कार व बस में सवार आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल, औरैया में भर्ती कराया।

विज्ञापन

वहीं, घायलों में चार की हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर किया गया है। घटना बुधवार की रात लगभग 12 बजे चिरुहुली के पास केशव ढाबा की है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने के बाद लौटी श्रद्धालुओं से भरी मथुरा डिपो की दो रोडवेज बसें और कार सवार यात्री खाना खाने के लिए केशव ढाबा पर रुके थे। खाना खाने के बाद सभी श्रद्धालु बस और कार में बैठकर गंतव्य की ओर जाने के निकल ही रहे थे।



ट्रक ने बस और कार में मारी टक्कर

स दौरान एक रोडवेज बस का सह चालक प्रवेश पुत्र निहाल सिंह और परिचालक वीरंग बस को बैक करा रहा थे। तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सह चालक प्रवेश को टक्कर मारते हुए बस और कार में जोरदार टक्कर मारी। ट्रक की गति अधिक होने के कारण ट्रक वहां खड़ी रोडवेज की दूसरी बस से भी टकराई। जबरदस्त टक्कर से मौके पर चीख पुकार मच गई।

गंभीर घायलों को सैफई रेफर किया
मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होने पर सीओ सिटी एमपी सिंह, कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को जिला अस्पताल औरैया लेकर आए। यहां डॉक्टर ने सह चालक प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरिकांत, ब्रह्माकांत, सुधा शर्मा, गौरव और रोहित को सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन

अन्य सभी घायलों को उपचार के घर भेजा
रास्ते में गंभीर घायल सतना निवासी रोहित कुमार पुत्र राम नरेश द्विवेदी ने भी दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायलों को उपचार के बाद अन्य वाहनों से घर भेजा गया। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना के संबंध में एक बस के परिचालक जितेंद्र सिंह की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस पहुंची थी। घायलों को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें