फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: काल बनकर दौड़ी कार, खड़े डंपर में पीछे से घुसी, चालक और दो महिलाओं समेत चार की मौत

Sat, 21 Sep 2024 01:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव हरनागरपुर के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
auraiya road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गांव हरनागरपुर समीप शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े गिट्टी लदे डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार डंपर के नीचे आधे से ज्यादा घुस गई। कार में बैठे चालक समेत दो महिलाओं व एक बच्चे की मौत हो गई। निकल रहे वाहन चालकों की सूचना पर एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी टीम व एरवाकटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

शवों को आधे घंटे तक क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालने का प्रयास जारी रहा। जानकारी के अनुसार, आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार में मृत मिले चालक की जेब से पुलिस ने आधार कार्ड बरामद किया। इसमें पते के तौर पर पीयूष यादव पुत्र शिव कुमार यादव फ्लैट नंबर 903 टॉवर सी-01 एलए रेजीडेंशिया के पास नोयडा सूरजपुर गौतमबुद्ध लिखा मिला। वहीं, चालक के बगल वाली सीट पर बैठी महिला का शव बुरी तरह से कार में फंसा रहा।
विज्ञापन

कार के पीछे बैठी महिला व एक चार वर्षीय बच्चे के शव को भी कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला। एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल की। उसकी नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा हुआ मिला। सूचना पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई। मौके पर एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी इंचार्ज मनोहर सिंह व एरवाकटरा थाना प्रभारी संतप्रकाश पटेल पुलिस कर्मियों के साथ शव को बाहर निकालने व शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें