औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुदरकोट में तेज धमाके के साथ सड़क के अचानक धंस जाने से लगभग 20 फुट गहरा गड्ढा हो गया। जिससे आसपास के 6 मकान भी चटक गए।
पास की एक मस्जिद में भी दरार आ गई। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रमापति और क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की और धंसी हुई सड़क के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका।
उन्हाेंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की बात कही है। इस तरह धंसी सड़क को लेकर लोग जल निगम पर आरोप लगा रहे हैं कि जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही कारण यह सड़क धंसी है। सड़क के नीचे से पानी की टंकी की पाइप निकले है। जिसके लीकेज होने के कारण यह हादसा हुआ है।