हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर स्थिति सैदपुर शारदा नहर पुल के पास अलग-अलग समय पर दो तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मेें एक कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। रविवार की दोपहर बरेली से कानपुर जा रही कार सैदपुर पुल के मोड़ पर तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हो गई। कार खाई में पलट गई। हादसे में कार में बैठे दुर्गेश (50) पुत्र राकेश कुमार सक्सेना निवासी बरेली, उनकी पत्नी पूनम (49) व राजीव (39) पुत्र हरिप्रसाद निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं दोपहर में हरदोई की ओर से जा रही कार मोड़ पर पलट गई। कार में सवार दो लोगों को हल्की चोटें आईं।