फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: कारोबारी पर हमला कर लूट का प्रयास, फायर मिस होने पर चाकू से किए वार, एक गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2022 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बादशाही नाका इलाके में देर रात बदमाशों ने कारोबारी पर हमला कर लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने फायर मिस होने पर चाकू से वार किए, जिसमें कारोबारी बाल बाल बच गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बादशाही नाका थाने से चंद कदम की दूरी पर सोमवार रात तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार कारोबारी पर रोक कर हमला कर दिया। फायर मिस होने पर चाकू से वार कर बैग लूटने का प्रयास किया। कारोबारी उनसे भिड़ गया। एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

मेस्टर्न रोड निवासी अकील की बादशाही नाका में खाद्य तेल की दुकान है। रात करीब दस बजे उन्होंने दुकान बंद की और स्कूटी घर जाने लगे। बादशाही नाका थाने से कुछ दूरी पहले तीन बदमाशों ने उनको रोका और पीटने लगे। एक ने फायर किया लेकिन मिस हो गया। फिर उसने चाकू से वार किए। एक दो जगह पर चाकू से जख्म हो गया। 
बदमाश कारोबारी का बैग छीनने की नाकाम कोशिश की। तभी घंटाघर की तरफ से सायरन बजाते हुए एक एम्बुलेंस आ गई। बदमाशों को लगा कि पुलिस आ गई है, तो मौका देखकर दो बदमाश बाइक से भाग निकले। वहीं, एक आरोपी पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी का नाम अंकित है। वह हरबंश मोहाल का रहने वाला है। उसके दो साथी जाजमऊ निवासी अमजद अहमद और शुक्लागंज का शिवम शुक्ला भी वारदात में शामिल थे। उनको भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें