फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सरेराह 8055 गैंग सरगना पर ताना तमंचा, हाथ ऊपर कर बचाई जान; ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Fri, 28 Aug 2026 06:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: शहर के चर्चित 8055 गैंग के सरगना पर गोली चलाने की कोशिश से बुधवार को चौराहे पर हड़कंप मच गया। बाइक सवार युवक ने सरगना को तमंचा सटाकर गोली चलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
गैंग के सरगना पर गोली चलाने की कोशिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरोपी गोली चलाता, इससे पहले ही सरगना ने उसका हाथ ऊपर कर दिया। इससे गोली हवा में चली और वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार युवक को तमंचे समेत पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी देर से 8055 गैंग के सरगना का पीछा कर रहा था। मौका मिलते ही उसने बाइक रोककर तमंचा निकाल लिया और गोली चलाने का प्रयास किया।

सरगना ने समय रहते आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली सीधे लगने के बजाय हवा में चली गई। इसके बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद युवक की ओर से पुलिस को छह नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी गई है।

विज्ञापन

http://



युवक ने आरोप लगाया है कि आरोपी काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। कोतवाली पुलिस तहरीर और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग की कोशिश के पीछे पुरानी रंजिश के अलावा कोई अन्य वजह तो नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें