फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: डीएम इटावा का प्रोफाइल फोटो लगाकर ठगी का प्रयास, DM ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 05 Jul 2024 04:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: मामले की शिकायत के बाद डीएम इटावा ने कहा कि डीएम इटावा का अधिकारिक मोबाइल नंबर 9454417551 व फेसबुक आईडी DM Etawah के नाम से संचालित है। किसी अन्य नंबर से यदि आपसे कोई बात करता है, तत्काल उसकी शिकायत थाने या मुझसे स्वयं करें।
विज्ञापन
जानकारी देते डीएम इटावा अवनीश राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में साइबर ठगों ने डीएम इटावा अवनीश राय का फर्जी मोबाइल नंबर से बने व्हाट्सएप अकाउंटर फोटो लगाकर एक ग्रामीण से ठगी का प्रयास किया। पीड़ित को शक होने पर उसने डीएम कार्यालय में पहुंचकर डीएम से शिकायत की।

विज्ञापन

डीएम ने नंबर को फर्जी बताते हुए सभी को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सरकारी नंबर ही सरकारी कामों के लिए उपयोग करते हैं। किसी भी तरह के नंबर से कोई मैसेज या कॉल होने पर तत्काल व्यक्ति थाने या मुझसे शिकायत करे। डीएम ने संबंधित नंबर की शिकायत साइबर थाने में की है।
ककराई गांव निवासी रोहित तिवारी ने डीएम अवनीश राय से शिकायत की। इसमें बताया कि 7354340866 नंबर से बने व्हाट्सएप अकाउंट से उसके पास हाय लिखकर मैसेज आया। प्रोफाइल चेक करने पर उस पर डीएम साहब की फोटो नजर आई।

विज्ञापन

डीएम अवनीश राय ने कहा- किसी फर्जी आईडी पर ध्यान न दें
डीएम साहब खुद मैसेज कर रहे हैं, यह सुनकर वह भौचक्का रह गया। थोड़ी बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई उसने खुद को डीएम बताते हुए मिलने की बात कहते हुए ठगी का प्रयास किया। शंका होने पर उसने डीएम साहब से शिकायत की। डीएम अवनीश राय ने कहा कि किसी फर्जी आईडी पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

साइबर सेल आरोपियों का पता लगाने के प्रयास में जुटी
डीएम इटावा का अधिकारिक मोबाइल नंबर 9454417551 व फेसबुक आईडी DM Etawah के नाम से संचालित है। किसी अन्य नंबर से यदि आपसे कोई बात करता है, तत्काल उसकी शिकायत थाने या मुझसे स्वयं करें। उन्होंने बताया कि उक्त नंबर भोपाल की एक आईडी पर पंजीकृत है। इसकी लोकेशन राजस्थान के अलवर दिखाई गई है। साइबर सेल आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें