फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जेल की दीवार फांदकर फरार हत्यारोपी के असम स्थित घर पर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हुए हत्यारोपी असरूद्दीन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरारी के करीब एक साल बाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसके असम स्थित पैतृक घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया है। कोर्ट ने आरोपी को 30 दिन के भीतर हाजिर होने का मौका दिया है। निर्धारित अवधि में पेश न होने पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन

असम के सोनितपुर के डेकियाजुली थाना क्षेत्र के तिनटिकिया गांव का रहने वाला असरूद्दीन आठ अगस्त 2025 को जिला जेल कानपुर में बंद अपने दोस्त की हत्या के मामले में निरुद्ध था। इसी दौरान वह जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर अवनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले गिरफ्तारी वारंट जारी कराया गया था। अब कोर्ट से कुर्की की नोटिस भी जारी कराकर उसके पैतृक घर पर चस्पा कराया गया है। पुलिस टीम को उसके बांग्लादेश भाग जाने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें