फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस ने सैफुल्लाह और गौस मोहम्मद के मकान खंगाले

Fri, 10 Mar 2017 01:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-संदिग्ध आतंकियों को कमरा देने वाले कय्यूम, उसके भाई व प्रॉपर्टी डीलर से पूछताछ
-हाजी कॉलोनी का चप्पा-चप्पा खंगाला, बादशाह खान का मकान सील किया
-कय्यूम के भाई व प्रॉपर्टी डीलर को बिना अनुमति शहर से बाहर जाने से रोका
विज्ञापन
आतंकी जीएम खान, दाए सैफुल्लाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएस ने बृहस्पतिवार को काकोरी की हाजी कॉलोनी स्थित बादशाह खान और गौस मोहम्मद खान के मकान की घंटों छानबीन की। बादशाह खान का मकान सील कर दिया गया जबकि गौस मोहम्मद जिस मकान में रहता था, वहां ताला लगा दिया गया है।
विज्ञापन


संदिग्ध आतंकियों को कमरा दिलाने वाले पड़ोसी मो. कय्यूम को एटीएस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कय्यूम के भाई कलीम और सैफुल्लाह से मिलवाने वाले दुबग्गा निवासी प्रॉपर्टी डीलर फजलू को बिना इजाजत शहर से बाहर जाने से रोक दिया गया है।
 
कय्यूम ने आतंकी सैफुल्लाह और जीएम खान को दिलाया था कमरा
एटीएस अधिकारियों का कहना है कि कय्यूम ने संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह के अलावा खुरासान ग्रुप बनाने वाले गौस मोहम्मद खान को भी कॉलोनी में ही कमरा दिलाया था। गौस मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद इसका पता चलते ही एटीएस की टीम दोपहर करीब 12 बजे हाजी कॉलोनी पहुंची और बंद पड़े बादशाह खान व गौस मोहम्मद के मकान की तलाशी ली। सैफुल्लाह और गौस मोहम्मद के कमरे का चप्पा-चप्पा तथा वहां रखा घर-गृहस्थी का सामान खंगाला गया।
विज्ञापन


यहां से कुछ संदिग्ध चीजें मिलीं जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। एटीएस टीम ने मकान के सामने खाली प्लॉट की झाड़ियों की भी सघन तलाशी ली। गौस मोहम्मद मंगलवार दोपहर से देर शाम तक सैफुल्लाह से मुठभेड़ के वक्त उसके मकान के आसपास ही मौजूद था। इसलिए एटीएस टीम इलाके का कोना-कोना छान रही थी। एटीएस अधिकारियों का मानना है कि हो सकता है गौस मोहम्मद खान के पास असलहे हों लेकिन भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी देखकर उसने उन्हें झाड़ियों या किसी अन्य जगह पर फेंक दिया हो। हालांकि, छानबीन के दौरान एटीएस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें