फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चित्रकूट जेल पहुंचे अतीक-अशरफ के हत्यारोपी, कड़ी सुरक्षा में तीनों को अलग-अलग बैरक में रखा, ये है वजह

Sat, 18 Nov 2023 09:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: गौरतलब है कि 15 अप्रैल को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बीच तीनों हत्यारे ने विदेशी पिस्टल से अतीक व अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के तीनों आरोपियों को सुरक्षा कारणों के चलते प्रतापगढ़ जेल से चित्रकूट भेज दिया गया है। तीनों हत्यारोपी लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य को कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने चित्रकूट जेल में लाकर रखा गया है।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक शशांक पांडे ने बताया कि तीनों को अलग-अलग बैरक में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बीच तीनों हत्यारे ने विदेशी पिस्टल से अतीक व अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

इसके बाद तीनों को पुलिस ने पकड़कर नैनी जेल भेजा था। वहां से तीनों को प्रतापगढ़ जेल भेजा गया था। अब तीनों को सुरक्षा का हवाला देकर अधिकारियों ने चित्रकूट जेल भेजा है। इसी जेल में मुख्तार अंसारी का पुत्र विधायक अब्बास अंसारी भी बंद रह चुका है, जिसे अब कासगंज जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें