फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भ्रष्टाचार की शिकायत पर सहायक अभियंता ने फर्म के मुनीम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आवास-विकास परिषद में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत करने वाली फर्म के मुनीम ने सहायक अभियंता पर पीटने, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। उनके आदेश पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

केशवपुरम निवासी सचिन अग्रवाल सूरज प्रसाद द्विवेदी एंड संस फर्म में मुनीम हैं। फर्म आवास-विकास परिषद समेत विभिन्न सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों में ठेकेदारी का कार्य करती है। टेंडर की शर्तों में दो लाख रुपये की एफडी की थी। काम के दौरान उन्हें भ्रष्टाचार की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की और सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत भी जानकारी मांगी।
शिकायतों की जांच शुरू होने के बाद विद्युत खंड-3 के सहायक अभियंता आनंद अवस्थी उनसे रंजिश मानने लगे। उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने तथा फर्म को ब्लैकलिस्ट कराने की धमकी दी। आरोप है कि 14 जुलाई 2025 को सचिन एफडी की धरोहर राशि वापस पाने और भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत पर चर्चा के लिए कल्याणपुर स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंचे थे। तभी सहायक अभियंता आनंद अवस्थी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। सिर पकड़कर दीवार से टकरा दिया, जिससे वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि जेब में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज भी गायब हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे सचिन के साथी आशीष द्विवेदी और कार्यालय के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराया। सचिन का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी और मेडिकल भी कराया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें