कानपुर। शारदानगर निवासी मखाना कारोबारी ने इन्दौर के व्यापारी के खिलाफ 6.5 लाख रुपये कीमत का करीब 50 क्विंटल मखाना हड़पने का आरोप लगाया है। कारोबारी रचित सिंह ने पुलिस को बताया कि इंदौर के सुपर सिटी महू निवासी अमित वर्मा ने उन्हें 50 क्विंटल मखाने का ऑर्डर दिया था। उन्होंने मखाने से भरे 500 बैग भेज दिए जो कि उसे मिल भी गए। इसके बाद उसने ऑर्डर निरस्त कर दिया। दबाव बनाने पर उसने 6.5 लाख रुपये की चेक दी जो बाउंस हो गई। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)