फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : चार ने वापस लिए पर्चे, अब मैदान में 43 प्रत्याशी

विज्ञापन
आरओ कक्ष के बाहर तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद की चार विधानसभाओं सीटों के लिए गुरुवार को जांच के दौरान कुल 47 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए थे। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन तय समय तक अकबरपुर रनियां व भोगनीपुर विधानसभा सीट से चार निर्दलीय दावेदारों ने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन

वहीं सिकंदरा व रसूलाबाद सीट से किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार अब चुनाव मैदान में कुल 43 प्रत्याशी हैं। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को शाम तीन बजे तक नाम वापसी के लिए समय दिया गया था।
इस अवधि में अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट में निर्दलीय अनीता यादव व गौरव शुक्ला ने नाम वापस ले लिया। अब यहां 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं भोगनीपुर सीट पर निर्दलीय दावेदारों शशांक यादव व निधि ने नाम वापस लिए।
विज्ञापन

इस तरह से अब इस सीट पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं रसूलाबाद सीट पर 11 व सिकंदरा सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद संबंधित आरओ ने प्रत्याशियों को चुनाव निशान वितरित किए। अब अनुमति के अनुसार प्रत्याशी क्षेत्र में प्रचार कर पाएंगे।
अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र
इस सीट पर कांग्रेस के अंबरीश सिंह गौर, भाजपा की प्रतिभा शुक्ला, सपा से डॉ. रामप्रकाश कुशवाहा और बसपा से विनोद कुमार पाल चुनाव मैदान में हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से विवेश कुमार प्रत्याशी हैं।
भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र
इस सीट पर कांग्रेस से गोविंद कुमार व बसपा से जुनैद खां मैदान में हैं। सपा से नरेंद्र पाल सिंह, भाजपा से राकेश सचान व आम आदमी पार्टी से आशुतोष पांडेय चुनाव मैदान में हैं।
सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र
इस सीट से भाजपा से अजीत सिंह पाल प्रत्याशी हैं। कांग्रेस से नरेश चंद्र कटियार, सपा से प्रभाकर पांडेय व बसपा से लालजी शुक्ला चुनाव मैदान में हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से नीरज दीक्षित प्रत्याशी हैं।
रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र
इस सीट पर सपा से कमलेश चंद्र दिवाकर प्रत्याशी हैं। भाजपा से पूनम संखवार और कांग्रेस से मनोरमा को प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा से सीमा सिंह प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें