फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी से मारपीट: पुलिस ने पार्षद के घर दी दबिश...मां बेहोश, पिता से कहा- कल बुलडोजर भी आ सकता है

Thu, 28 Sep 2023 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लिस ने अंकित शुक्ला के पिता से कहा कि पार्षद और उनके पति कहां पर हैं...बता दीजिए। नहीं, तो पुलिस ने अभी दोनों को पकड़ने के लिए 25-25 हजार का इनाम रखा है। नहीं बताने पर यह राशि और बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
बेहोश मां और अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दवा करोबारी अमोल भाटिया और भाजपा पार्षद पति अंकित शुक्ला के बीच हुआ मारपीट का मामला मूल पकड़ता जा रहा है। मामले में गुरुवार सुबह रायपुरवा पुलिस ने पार्षद के घर पर दबिश दी। पुलिस ने अंकित शुक्ला के पिता से कहा कि पार्षद और उनके पति कहां पर हैं...बता दीजिए।

विज्ञापन

नहीं, तो पुलिस ने अभी दोनों को पकड़ने के लिए 25-25 हजार का इनाम रखा है। नहीं बताने पर यह राशि और बढ़ा दी जाएगी। यह भी कहा कि नहीं बताएंगे, तो कल बुल्डोजर भी घर पर आ जाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस की इन सब बातों को सुनने के बाद अंकित शुक्ला की मां को चक्कर आ गया और वो बेहोश हो गईं।
बता दें कि शनिवार देर रात कार को ओवरटेक करने को लेकर भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला, उनके पति अंकित शुक्ला का हैलट के सामने परफेक्ट सर्जिकल के मालिक अमोल दीप सिंह भाटिया से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में बीच सड़क पर जमकर लात घूंसे चले।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हो गया था व्यापारी
इसमें अमोल दीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्षों के इस घटना लेकर अपने-अपने तर्क और आरोप हैं। मामले में पार्षद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में भी पुलिस ने 18 घंटे का समय लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें