फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Startup Festival: एशिया में फूल स्टार्टअप ने लहराया परचम, एलसीबी फर्टिलाइजर भी हुआ शामिल

Fri, 28 Oct 2022 08:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

इंडोनेशिया में चल रहे फेस्टिवल में आईआईटी के स्टार्टअप फूल ने पूरे एशिया में अपनी धाक जमाई है। यही नहीं, एलसीबी फर्टिलाइजर स्टार्टअप भी शामिल हुआ है। बता दें कि यह फेस्टिवल 30 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें पूरे एशिया से टॉप स्टार्टअप को अपनी तकनीक का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
स्टार्टअप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के फूल और एलसीबी फर्टिलाइजर स्टार्टअप ने एशिया भर में परचम लहराया है। इंडोनेशिया में चल रहे एशियन स्टार्टअप फेस्टिवल में दोनों स्टार्टअप ने अपना स्टॉल लगाया है। देश से कुल 27 स्टार्टअप फेस्टिवल में शामिल हुए है। दो स्टार्टअप शहर के और पांच स्टार्टअप प्रदेश के हैं। 

विज्ञापन

27 से 30 अक्तूबर के बीच चलने वाले इस फेस्टिवल पूरे एशिया से टॉप स्टार्टअप को अपनी तकनीक का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। इस बार भी आयोजित फेस्टिवल में अलग-अलग देशों से टॉप स्टार्टअप को आमंत्रित किया गया है।
आईआईटी के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. अंकुश शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल में प्रतिभाग करने वाले स्टार्टअप को ग्लोबल मार्केट में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। इससे वे अपनी तकनीक में और सुधार करने के साथ वैश्विक बाजार प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये हैं दोनों स्टार्टअप
फूल: अंकित अग्रवाल के इस स्टार्टअप में धार्मिक स्थलों पर चढ़ने वाले फूलों को रीसाइकिल कर इकोफ्रेंडली अगरबत्ती, धूपबत्ती व थर्माकोल तैयार किया जाता है। कंपनी ने वातावरण व चेहरे को लाभ पहुंचाने वाले रंग भी बनाए हैं। कंपनी ने फूलों से लेदर का विकल्प फ्लेदर विकसित किया है। इसकी गुणवत्ता लेदर के समान है।
विज्ञापन

एलसीबी फर्टिलाइजर: अक्षय श्रीवास्तव अपने स्टार्टअप में जैविक खाद तैयार कर रहे हैं, जो पौधों को जीवाणु के माध्यम से सभी पोषक तत्व मुहैया कराता है। इस खाद के उपयोग से खेतों में पानी की बचत के साथ पैदावार में वृद्धि होती है। इन्होंने अभी एक कैप्सूल भी विकसित किया है, जिसके प्रयोग से 35 दिन तक पौधों को खाद-पानी देने की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें