कानपुर। नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में गुरुवार को कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब ऑक्सफोर्ड के नाम रहा जबकि आर्यन और आराध्या बेस्ट लिफ्टर बने।
सब-जूनियर बालक वर्ग में कान्हा सिंह, ऋषभ जायसवाल, अंश सिंह, निखिल यादव, देव ऋषि शुक्ला, यशवर्धन शर्मा और आदित्यनाथ तिवारी विजेता रहे। यूथ बालक वर्ग में अक्षत कटियार, आरुष प्रजापति, आर्यन साहू, पियूष राजपूत, पीयूष राज, अंश शुक्ला, अर्पित अग्निहोत्री, आयुष राजपूत, आराध्य अवस्थी, आरव सिंह, यश गुप्ता, रुचिर द्विवेदी, मोहम्मद अदीब और अग्रज सिंह ने बाजी मारी। यूथ बालिका वर्ग में खुशी, सान्वी सिंह, कात्यानी सिंह, आराध्या राठौर, लक्ष्या गुप्ता, रानू तिवारी, आराध्या शुक्ल, अव्या प्रियदर्शनी, हिबा अमन खान, अलनूर मंसूरी, अविका वर्मा, मानवी सिंह और आलिया अमीन विजेता रहीं।
सब-जूनियर बालक वर्ग में सनातन धर्म स्कूल इंटर कॉलेज के पवन सेठ और बालिका वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय की अदिति वर्मा को बेस्ट लिफ्टर चुना गया। यूथ बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के आर्यन साहू और यूथ बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आराध्या शुक्ला ने यह पुरस्कार हासिल किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज दूसरे और डीपीएस कल्याणपुर तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि सीनियर कोऑर्डिनेटर मंजीत सिंह व अभय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सचिव सौरभ गौर, अनिल कुशवाहा, मो. जीशान, हरि ओम, तपस्या गौतम, हिमांशु निगम, सौरभ कुमार, हिमांशु कटियार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में कानपुर के 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
कानपुर। 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2 से 4 अक्तूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगी। इसमें शहर के 11 खिलाड़ी उप्र टीम से अपना दमखम दिखाएंगे। उत्तर प्रदेश टीम में कानपुर के अर्णव, हर्ष मकवाना, आशीष कुमार, मोहम्मद हसन, सलमान अहमद, रुद्र प्रताप सिंह, शिवम बाबू, वैभव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, मोहम्मद फरहान और चंद्र प्रकाश को जगह मिली है। उमर शहजाद को टीम मैनेजर के साथ रेफरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कानपुर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष साहबे आलम टीम के साथ मौजूद रहेंगे। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के सचिव मोहम्मद शादाब उत्तर प्रदेश टीम की तकनीकी टीम में तकनीकी रेफरी के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। (संवाद)