फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रॉसकंट्री में अनुज और वंशिका अव्वल, वेटलिफ्टिंग में सुमित-काजल बेस्ट लिफ्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गांधी जयंती पर ग्रीनपार्क में आयोजित क्रॉसकंट्री में पुरुष वर्ग में अनुज और महिला वर्ग में वंशिका शुक्ला ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सीएसजेएमयू के सुमित शर्मा और ग्रीनपार्क की काजल राजपूत को बेस्ट लिफ्टर चुना गया।
विज्ञापन



ग्रीनपार्क स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित क्रॉसकंट्री में करीब 54 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्रीड़ाधिकारी कानपुर मंडल कर्मवीर सिंह ने सुबह साढ़े सात बजे हरी झंडी दिखाकर पुरुष वर्ग की पांच और महिला वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ शुरू कराई। पुरुष वर्ग में संदीप द्वितीय, मुकेश तृतीय, एंकाश चतुर्थ, सत्यम मिश्रा पांचवें और आदित्य यादव छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पलक शुक्ला द्वितीय, सिमी थापा तृतीय, टीना चतुर्थ, हर्षिता पांचवें और मेधा तिवारी छठे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार के लिए अभ्या, आराध्या और उत्कर्ष प्रजापति चुने गए। विजेताओं को कर्मवीर सिंह और सिविल लाइंस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुरस्कार दिए।


इसी अवसर पर ग्रीनपार्क में जिला वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप हुई। सांसद रमेश अवस्थी ने वजन उठाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 65 किग्रा सीनियर वर्ग में आईआईटी कानपुर के एस. वेंकटेश, यूथ वर्ग में सीएसजेएमयू के अमन, जूनियर वर्ग में केडब्ल्यूए के अशोक केसरवानी विजेता रहे। 60 किग्रा सीनियर वर्ग में सीएसजेएमयू के सुमित शर्मा, यूथ वर्ग में आईआईटी कानपुर के तेजस शर्मा, जूनियर में आईआईटी के अनुज विजयी रहे। 77 किग्रा सीनियर वर्ग में सीएसजेएमयू की जूली और 77 किग्रा यूथ में केडब्ल्यूए की अदिति राजपूत विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें