फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अरविंद कपूर बन सकते यूपी सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के लिए सीनियर टीम का मुख्य कोच लगभग तय कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व क्रिकेटर और कई बार चयन समिति में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके अरविंद कपूर को यूपी सीनियर टीम का मुख्य कोच बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

उनके साथ टीम के सहायक कोच के रूप में शहर के मो. आमिर जिम्मेदारी निभाते दिखाई दे सकते हैं। यूपीसीए की ओर से इसकी औपचारिक घोषणा अक्तूबर के अंत में होने वाली एजीएम में की जाएगी। हालांकि उससे पहले ही अरविंद कपूर और मो. आमिर 15 अक्तूबर को ग्रीनपार्क में होने वाले पहले रणजी मुकाबले में टीम के साथ मैदान पर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आ सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें