फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे किनारे लहूलुहान अवस्था में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के ईंटा मंडी के पास संदिग्ध हालत में हाईवे किनारे मजदूर का लहूलुहान अवस्था में शव मिला।जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

ब्यूर गांव के छोटा निषाद ने बताया कि उसका भाई भोला निषाद (45) मुख्यालय के शोभा सिंह के पुरवा में किराए के मकान में रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी वह मजदूरी कर भरण पोषण करता था। शुक्रवार की सुबह उसे काम पर जाना था। इसलिए वह तड़के तीन बजे सवेरे चाय पीने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर दुकान जा रहा था। सड़क किनारे घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पांच भाईयो में मृतक तीसरे नंबर का था। मां फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि इसकी लिखित सूचना कोतवाली में दी है। बताया कि गांव के एक परिवार से छह माह पूर्व विवाद हुआ था। शनिवार को इस संबध में कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना लगती है लेकिन पूरे बिंदुओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें