फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शनिवार देर रात सिरहौल नहर के पास से अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लूट, गैंगस्टर समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से 22 रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर कोतवाली पुलिस सिरहौल नहर के पास शनिवार को चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कचौरा बाईपास से सराय भूपत की ओर जा रही एक बाइक को पुलिस टीम ने रुकने के लिए इशारा किया तो बाइक सवार बाइक मोड़कर भागने लगा। टीम के पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में एक गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिमन्यु यादव उर्फ राजा उर्फ हनी निवासी नगरिया यादवान कोतवाली भरथना बताया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखे, तीन मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद किया गया है। आरोपी के पास से मिली बाइक चोरी की है।
जिले के साथ औरैया और मैनपुरी में भी रिपोर्ट दर्ज
सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि आरोपी अभिमन्यु यादव उर्फ राजा उर्फ हनी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जिले में ऊसराहार, चौबिया, बकेवर, सैफई और बसरेहर थाने में रिपोर्ट दर्ज हैं। वहीं पड़ोसी जिले औरैया के अजीतमल, दिबियापुर, बिधूना में भी एफआईआर दर्ज हैं। मैनपुरी के भोगांव में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें