खादी ग्रामोद्योग के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) से शातिर ने वेतन का एरियर दिलाने के नाम पर पर पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ठग, उसकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा विश्व बैंक निवासी मनीष पटेल खादी ग्रामोद्योग में एडीओ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले लखनऊ में उनकी मुलाकात आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रुद्र ठाकुर से हुई थी। उसने उच्चाधिकारियों में गहरी पैठ होने का झांसा देकर वेतन एरियर आसानी से दिलाने का दावा किया। भरोसा कर उसकी पत्नी काया रघुवंशी उर्फ स्वाति, शुभम, अखिलेश यादव व पवन के खाते में कई बार में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से उसने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।