कानपुर कैंट छावनी में शनिवार को सेना भर्ती शुरू हो गई। बढ़ी संख्या में यहां पहुंचे अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट दिया। बता दें यह टेस्ट प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। आज पहले दिन यहां बांदा और चित्रकूट जिलों से 5400 अभ्यार्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया। इस भर्ती में 13 जिलों के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर कैंट में सेना भर्ती के दौरान लंबाई मापवाने के लिए खड़े अभ्यार्थी
- फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
इस दौरान दौड़, बीम, हाई जंप, लॉन्ग जंप इत्यादि कराई गई। इसमें अभ्यार्थियों के प्वाइंट नोट किए गए। टेस्ट को लेकर सेना अधिकारियों से बातचीत हुई।
विज्ञापन
3 of 6
सेना के अधिकारी युवाओं को ड्रग न लेने की सलाह देते हुए
- फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
वहां मौजूद कर्नल दीपक शर्मा और एडीजी संदीप सहगल ने युवाओं को सलाह दी कि वे किसी प्रकार की दवा (ड्रग) न लें। उन्होंने कहा इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इसलिए दवाओं का सेवन न करें।
4 of 6
अभ्यार्थी की छाती का माप लेते हुए
- फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
टेस्ट देने आए धर्मेंद्र ने बताया कि यहां किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। टेस्ट बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से लिया गया है। गर्मी के मद्देनजर सेना की ओर से पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। कुछ अभ्यार्थी टेस्ट के दौरान चक्कर खाकर गिर पड़े उन्हें यहां मौजूद मेडिकल टीम ने बेहतर ट्रीटमेंट दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर में सेना भर्ती के दौरान यूं दौड़े अभ्यार्थी
- फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
इन पदों की होगी भर्ती
कानपुर में होने वाली रैली में सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग सहायक वेटनरी, सैनिक तकनीकी (एविऐशन एवं एम्युनिशन एग्जामिनर), ट्रेड्समैन, लिपिक, स्टोरकीपर के पदों के लिए अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे।
सेना भर्ती के लिए पहुंचे अभ्यार्थी
- फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर
इन जिलों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा
सेना भर्ती में लखनऊ के अलावा बाराबंकी, गोंडा, औरैया, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, महोबा और उन्नाव जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।